Latest News: Indian steel sector posts steady growth in H1 FY 2026–27 * Mumbai's Jawahar Dweep becomes India's first plastic-free oil terminal * Indian security forces neutralise Lashkar-e-Taiba Commander, Musa aka Asif Fauji, in an intelligence-led operation in J&K

एक बूथ ऐसा, जहां नही पड़ा एक भी वोंट...

गांव नरूपुरा कटका में बूथ न. 122 पर कूल 609 वोटरों को मतदान करना था लेकिन अब तक हुए शून्य विकास को लेकर नाराज मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नही किया।

ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का खुलकर बहिष्कार करने का मूड़ बना लिया। ग्रामीणों का मानना है कि अब तक गांव में न तो बिजली की व्यवस्था है और न ही पक्की सड़कें हैं। इतना ही नही,  गांव में एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है।

सुबह से शाम तक बूथ पर कोई भी वोटर वोट डालने नहीं गया। जब इसकी भनक एक सत्ताधारी विधायक को लगी तो वह वोटरों को मनाने पहुंचे। जनता इतनी नाखुश दिखी कि विधायक जी को उल्टे पैर वापस होना पड़ा। ग्रामीण वोटरों में आक्रोश इस कदर नजर आया कि मतदान के अंतिम सेकंड तक एक भी वोट नहीं डाला गया।