Latest News: Indian steel sector posts steady growth in H1 FY 2026–27 * Mumbai's Jawahar Dweep becomes India's first plastic-free oil terminal * Indian security forces neutralise Lashkar-e-Taiba Commander, Musa aka Asif Fauji, in an intelligence-led operation in J&K

ट्रक और टाटा मैजिक टक्कर से युवक की मौत

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मसानी तिराहे के पास टाटा मैजिक और ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गई। दोनो वाहनों की अचानक हुई भिड़न्त से एक तेज धमाका हुआ। धमका देख आसपास के लोग सहम गए और घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तो दोनो वाहनों के मध्य दो युवक फंसें हुए थे। पुलिस ने वाहनों को अलग कर दोनो युवकों को बाहर निकाला लेकिन इस दुर्घटना मे भरतपुर गेट निवासी गौतम नामक युवक की मौत हो चुकी थी।

वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तत्काल ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया हैं।

घटना की सूचना पर मृतक के परिजन को दे दि गई है।